महाविद्यालय के बॉटनी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, काजल कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 महाविद्यालय के बॉटनी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, काजल कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान 



---

डॉ0 राजीव नयन,रिपोर्टर,YOUTH AJENDA.🌷🌷🌈✍🏼🐦‍⬛⛵🌱🪷🌺🌸🪻🌾💐🌹🍂🍃🪾🪵🌱🪴 दनियावां/हिलसा.

समीपवर्ती सूर्यमंदिर सरोवर पास श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा (नालंदा), पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को “Plant Biodiversity, Molecular Biology and Conservation” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत पोस्टरों का मूल्यांकन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा, भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सम्राट सरकार तथा रसायन विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. अश्विनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से निर्णायक मंडल के रूप में किया। निर्णायक मंडल ने पोस्टरों की विषयवस्तु, वैज्ञानिक तथ्यों, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं विषय से संबंधितता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने प्रथम स्थान, सना नाज़ ने द्वितीय स्थान तथा जिज्ञांशु रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं रचनात्मकता के लिए बधाई दी गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पौधों की विविधता, आणविक जीवविज्ञान तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी समझ और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र साह,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजीव नयन सिंह,लेखापाल रोनित राय,उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार,प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा,तकनीकी सहायक मधुसूदन कुमार,चिंटू कुमार,बीरेंद्र, राजेश यादव,अजीत कुमार,मुनील पटेल,परमेन्द्र प्रसाद,मो0 वसीम, प्रदीप, शैलेश, नवीन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 150 से अधिक छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं उत्साहपूर्ण बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि, पर्यावरणीय जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा पौधों एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान