राज्य में गिरती हुई विधि- व्यवस्था के खिलाफ कॉंग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया*
*राज्य में गिरती हुई विधि- व्यवस्था के खिलाफ कॉंग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । गयाजी सहित सम्पूर्ण राज्य में गिरती हुई विधि- व्यवस्था के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गयाजी समाहरणालय के समक्ष अम्बेडकर पार्क के पास विरोध प्रदर्शन किया।
गया जिला कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निकले जो राजेंद्र आश्रम, शहिद भगत सिंह चौक, जिला स्कूल, होते गया समाहरणालय के समक्ष अम्बेडकर पार्क के पास पहुंच कर ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, राम प्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा, नवाब अली,अजय सिंह,रणजीत सिंह,समी खान,ओंकार शक्ति, मदीना खातून,बीरेन्द्र भास्कर,अर्जुन प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद,चंदन महतो, मोहमद जमील,बीगन खान,आदि ने कहा कि सम्पूर्ण बिहार में नित्य दिन हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण, महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार आदि की घटनाएं आम बनी हुई है, राज्य में अपराधी पूरी तरह बेलगाम होकर बिना पुलिस- प्रशासन के डर के अपराध कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा दशहरा जैसे महान पर्व में गयाजी के मानपूर में दरोगा के दो पुत्रों को अपराधियों ने गोली मारी जिससे एक कि मृत्यु तथा दूसरा बुरी तरह घायल होकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है,आरा, बेगूसराय में दिन दहाड़े हत्या, मोतिहारी में पूजा देखने जा रहे परिवार के माता-पिता को बंधक बना कर पुत्री के साथ बलात्कार, आदि कई घटनाएं आम बनी हुई है।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह्ते नहीं थकते की हमारे राज्य में 12 बजे रात को भी राजधानी पटना से कोई अपने गांव जा सकता है उसे कोई अंगुली से भी छु नहीं सकता, जो पूरी तरह जुमला साबित हो रहा, यहां तो छुना क्या अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि दिन दहाड़े गोलीबारी कर हत्या कर दे रहे हैं।
नेताओं ने गयाजी के सिद्धार्थ पूरी, मानपूर की हृदय विदारक घटना में शामिल सभी लोगों को अविलंब गिरफतार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया है। इसकी जानकारी अशोक भारती ने दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें