टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य को भेंट किया गया शोध पत्रिका का नवीनतम अंक

 टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य को भेंट किया गया शोध पत्रिका का नवीनतम अंक


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य को Ideal Research Review Journal का नवीनतम अंक भेंट किया गया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक तथा विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष (शिक्षा) एवं शिक्षाविद् डॉ. कमल प्रसाद बौद्ध ने यह पत्रिका प्राचार्य को भेंट की।


इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध उच्च शिक्षा की अकादमिक उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण आधार है। शोध पत्रिकाएँ नवीन ज्ञान के सृजन एवं प्रसार के साथ-साथ शिक्षकों और शोधार्थियों को अनुसंधान के नवीन आयामों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा अकादमिक गुणवत्ता को निरंतर सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।


यह अवसर शैक्षणिक अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा उच्च शिक्षा में शोधपरक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।


इसकी जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान