प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने पश्चिम बंगाल की युवती को कराया मुक्त

 प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने पश्चिम बंगाल की युवती को कराया मुक्त 



मानवता की मिसाल पेश की

युथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना-प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने आज शाम पटना में एक सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल की एक युवती  को सुरक्षित मुक्त कराकर उसके परिवार से मिलाने में मदद की।


जानकारी के अनुसार युवती का फेसबुक पर प्यार हुआ और वह मिलने पटना पहुँच गई उसे बहला फुसलाकर भोजपुर के बबुरा थाना के एक गाँव मे रखा गया था । प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयसेवक रंजन ने बताया कि बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने सराहनीय सहयोग किया । सूचना मिलते ही फाउंडेशन के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित स्थान पर ले गए। टीम ने उसे भोजन, आवश्यक सहायता दी और उसके परिजनों से संपर्क कराया।फाउंडेशन के सदस्य ने बताया जन सेवा ही हमारा धर्म है। कोई भी बहन-बेटी मुसीबत में हो तो हम हर संभव मदद करेंगे।वही महिला अधिकारी राखी कुमारी ने लोगो से अपील किया है कि अनजान लोगों से फेसबुक या सोसल मीडिया पर दोस्ती न बढ़ाये न ही कही अकेले मिलने जाये ।

स्थानीय लोगों ने प्रेम यूथ फाउंडेशन के इस त्वरित और मानवीय कार्य की खूब सराहना की। युवती को सकुशल उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान