फोरलेन पर बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, लगी भीषण आग, दो युवक गंभीर रूप से घायल*
*फोरलेन पर बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, लगी भीषण आग, दो युवक गंभीर रूप से घायल*
युथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर।बख्तियारपुर-पटना फोरलेन सड़क पर मंगलवार की देर रात जगमालबीघा के समीप एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद बुलेट में भीषण आग लग गई और वह धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के शेख मुहम्मदपुर निवासी गोपाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र बृजनंदन कुमार एवं दशरथ महतो के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट बख्तियारपुर की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान जगमालबीघा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया और घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और फरार चालक व गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें