बारिश के कारण पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता स्थगित*
*बारिश के कारण पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता स्थगित*
डॉ0 राजीव नयन,Youth Ajenda रिपोर्टर!🌷🌷⛈️⛈️⛈️🪴🌷🌺🌾🌾🏅⛹🏾♂️
दनियावां/हिलसा।समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में 30-31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खो-खो (पु./म.) प्रतियोगिता 2026 को स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी *डॉ. रविन्द्र साह* एवं प्रभारी प्राचार्य *प्रो. (डॉ.) शिवचन्द्र सिंह* द्वारा जारी सूचनार्थ पत्र (Ref. 291/G/2026, दिनांक 29.10.2026) में बताया गया है कि *अर्णव चक्रवाती वर्षा* के कारण खिलाड़ी-छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौसम एवं खेल परिस्थिति के अनुकूल होते ही नई तिथि की सूचना सभी संबंधितों को यथाशीघ्र दे दी जाएगी। इस असुविधा के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।
इसकी सूचना कुलसचिव, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, क्रीड़ा प्रभारी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय तथा सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी को भेज दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें