*खुसरूपुर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप*

 *खुसरूपुर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप*


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा

खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के सोमर टोला बैकठपुर में गुरुवार की दोपहर एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान स्वर्गीय शंकर कुमार की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू के पति शंकर की तीन महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद से नीतू अपने मायके नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत चरुहि पर गांव में रह रही थी। बुधवार को ही नीतू के ससुर और अन्य ससुराल वाले उसे मायके से विदा कराकर बैकठपुर लाए थे। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर कलह चल रही थी।

नीतू की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग बैकठपुर पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर नीतू की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही बैकठपुर मंदिर ओपी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान