खुसरूपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

 *खुसरूपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।आगामी एमएलसी चुनाव और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस द्वारा खुसरूपुर के विभिन्न इलाकों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला।

यह फ्लैग मार्च ग्रामीण एसपी कोमल मीणा,फतुहा डीएसपी-2 संजीव कुमार और खुसरूपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने थाना परिसर से मार्च की शुरुआत की।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान