*खुसरूपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस*

 *खुसरूपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस* 


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा


खुसरूपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह पटना मोकामा रेलखंड के खुसरूपुर डाउन मेन रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्टेशन से पूरब स्थित कायमपुर देवीस्थान के सामने की है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेल पोल संख्या 511/24–25 के पास से क्षत-विक्षत अवस्था में शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए। मामले को लेकर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान