खुसरूपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
यूथ एजेंडा | रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर
खुसरूपुर (पटना)। पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी खुसरूपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोविंद रविदास एवं दुखित रविदास, दोनों पिता स्वर्गीय टुन्नू रविदास, तथा मनोज रविदास, पिता स्वर्गीय साधु रविदास के रूप में हुई है। तीनों ग्राम भुस्की, थाना खुसरूपुर, जिला पटना के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद संबंधित मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। खुसरूपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता सामने आई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें