.पी.एस. कॉलेज, पटना में IGNOU के नव-नामांकित BCA विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित*
*टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में IGNOU के नव-नामांकित BCA विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित*
*प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा के महत्व से कराया अवगत*
पटना। ठाकुर प्रसाद सिंह (टी.पी.एस.) कॉलेज, पटना स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के अध्ययन केंद्र में नव-नामांकित बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA) विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को IGNOU की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा उपलब्ध शिक्षण सहायता सुविधाओं से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, आलोचनात्मक चिंतन तथा रोजगारपरक शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के जीवन-संघर्ष एवं उपलब्धियों के उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
IGNOU अध्ययन केंद्र, टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के *समन्वयक प्रो. रूपम* ने महाविद्यालय एवं अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक गतिविधियों, संचालित पाठ्यक्रमों, नामांकन की स्थिति तथा अकादमिक परामर्शदाताओं की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र के माध्यम से उपलब्ध शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन के महत्व से अवगत कराया।
IGNOU क्षेत्रीय केंद्र, पटना की सहायक क्षेत्रीय निदेशक *डॉ. नीलू शर्मा* ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से BCA कार्यक्रम की संरचना, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं और अध्ययन संबंधी सुविधाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
IGNOU क्षेत्रीय केंद्र, पटना के सहायक क्षेत्रीय निदेशक *डॉ. आसिफ इकबाल* ने क्षेत्रीय केंद्र की भूमिका, उसकी प्रशासनिक एवं शैक्षणिक जिम्मेदारियों तथा IGNOU के लर्नर सपोर्ट सेंटर (LSC) की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था में क्षेत्रीय केंद्र तथा अध्ययन केंद्र के बीच समन्वय के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध लेखक, रंगकर्मी एवं फिल्म समीक्षक डॉ. कुमार बिमलेन्दु सिंह ने वर्तमान सामाजिक एवं शैक्षणिक संदर्भ में भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भाषा को विचारों की अभिव्यक्ति, ज्ञान के प्रसार, सांस्कृतिक पहचान और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त माध्यम बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की प्रसिद्ध पंक्ति के माध्यम से भाषा, अभिव्यक्ति की विशिष्टता और साहित्यिक संवेदना के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन एवं स्वागत संबोधन IGNOU अध्ययन केंद्र, टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के सहायक समन्वयक *डॉ. सुशोवन पालाधि* ने किया। उन्होंने IGNOU की स्थापना, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में इसकी भूमिका तथा महाविद्यालय स्थित अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर IGNOU अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक *डॉ. प्रशांत कुमार*, उद्यमी एवं इंजीनियर श्री अभिजीत शंकर, अकादमिक परामर्शदाता डॉ. श्वेक्षा, डॉ. आर. पी. महतो, डॉ. गुरुकृपाल गुप्ता, डॉ. ज्योति एवं डॉ. रवि प्रभाकर सहित महाविद्यालय एवं अध्ययन केंद्र के सहायक श्री चंदन कुमार, श्री अम्बरीश कुमार, श्री सौरव कुमार एवं श्री रित्विक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव-नामांकित BCA विद्यार्थी भी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें