गांधी विनोबा विचार के प्रखर प्रवक्ता बाल विजय भाई ब्रह्मलीन*
*गांधी विनोबा विचार के प्रखर प्रवक्ता बाल विजय भाई ब्रह्मलीन* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना। बाल विजय भाई अब इस संसार में नहीं रहे, आचार्य कुल के प्रथम मंत्री, द्वितीय अध्यक्ष,संत विनोबा के निजी सचिव,खादी मिशन के संस्थापक संयोजक बाल विजय भाई अपने जीवन का 100वर्ष पूरा कर आज मध्यकाल , 18मार्च को ब्रह्म विद्या मंदिर पवनार आश्रम में अंतिम सांस ली। आज ही संध्या 5बजे पवनार आश्रम परिसर में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।विदित हो बाल भाई माइनिंग इंजीनियर के रुप में बिहार के धनबाद में अवस्थित थे, भूदान आंदोलन शीर्ष पर था, विनोबा जी से प्रभावित हो, सबकुछ छोड़कर विनोबा को समर्पित हो गये। विनोबा जी के निजी सचिव के रूप में कार्य करने लगे। विनोबा जी के अंतिम सांस लेने तक उनके साथ रहे। विनोबा जी के आचार्य कुल ,खादी अवधारणाओं का संवर्धन करते रहे। हमारा मंत्र जयजगत, हमारा लक्ष्...