संदेश

श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में ‘विभाजन विभीषिका’ पर विचार-गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

चित्र
 श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में ‘विभाजन विभीषिका’ पर विचार-गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन  यूथ एजेंडा से नीलम की रिपोर्ट पटना, 14 अगस्त 2026। इतिहास संकलन योजना, दक्षिण बिहार एवं श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में ‘विभाजन विभीषिका’ विषय पर विचार-गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान घटित मानवीय त्रासदी, विस्थापन, सामाजिक पीड़ा एवं संघर्ष को ऐतिहासिक दृष्टि से समझने तथा नई पीढ़ी को इससे परिचित कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने की। उन्होंने विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए कहा कि इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का विवरण नहीं है, बल्कि उससे वर्तमान और भविष्य के लिए सीख लेना भी आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक एवं मानवीय प्रभाव तथा उससे जुड़ी स्मृतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।...

एस. यू. कॉलेज, हिलसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

चित्र
 एस. यू. कॉलेज, हिलसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संदेश से गूंजा हिलसा --- डॉ0 राजीव नयन youth ajenda रिपोर्टर!💐💐💐🌧️🌧️🌧️🇮🇳🌷🌷🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🙏 हिलसा, 13 अगस्त 2026। एस. यू. कॉलेज, हिलसा में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिलसा नगर परिषद् के मुख्य पार्षद श्री धनंजय कुमार तथा समाजसेवी सह जिला आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव उपस्थित रहे। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी,डॉ0 अभिषेक कुमार,डॉ भुवनेश्वर प्रसाद म...

भाकपा माले की इकाई खेग्रामस ने कई ज्वलंत मुद्दों पर सामुहिक भूख हड़ताल और सत्याग किया।*

चित्र
 *भाकपा माले की इकाई खेग्रामस ने कई ज्वलंत मुद्दों पर  सामुहिक भूख हड़ताल और सत्याग किया।* ---- *डॉ0 राजीव कुमार नयन की youth एजेंडा वलोग न्यूज़ चैनल के लिए टेपोर्टिंग*🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🚩🚩🚩🌧️🌧️🌧️🌧️🪴🫐🌷🐟🐟 ---  *हिलसा/एकंगरसराय।सभी भूमिहीन परिवारों को आवास के* लिए 5 डिसमिल जमीन वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों को पी पी एच एक्ट 1947 के तहत वासीगत पर्चा देने, राशन सूची में गरीबों के नाम की कटौती करने के खिलाफ, सभी गरीबों को राकैकई शन की व्यवस्था करने प्रवासी मजदूर की सुरक्षा और सम्मान कि गारंटी, बीबी राम जी कानून के तहत सभी गरीबों को 200 दिनों का काम और 500 रुपया दैनिक मजदूरी की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सामूहिक भूख हड़ताल ब सत्याग्रह एकंगरसराय  प्रखंड व अंचल  मुख्यालय पर किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर जिला कमिटी नालंदा के सदस्य महेंद्र रविदास और संचालन दिनेश रविदास ने किया।इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने इस भुख हड़ताल के समर्थन में समर्थन देते हुए धर...

"भारतीय ज्ञान परंपरा से ही बनेगा विकसित भारत: एस यू कॉलेज

चित्र
 *"भारतीय ज्ञान परंपरा से ही बनेगा विकसित भारत: एस यू कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित* --- *प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह बोले - नालंदा की विरासत को फिर से जीवित करना है* --- डॉ0 राजीव नयन,यूथ एजेंडा रिपोर्टर।💞💞💞💐🪴🚩🚩🍃🍃 *हिलसा, नालंदा* | 12 अगस्त 2026 श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को *"भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS)"* पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  नई शिक्षा नीति इकाई और IQAC के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह* ने की। मुख्य वक्ताओं में *NEP समन्वयक डॉ. सम्राट सरकार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ0 प्रकाश चंद्र चौरसिया,डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. राजीव नयन सिंह और डॉ. पंकज कुमार सिंह* शामिल रहे। *"वेद से वैज्ञानिक तक" - वक्ताओं ने रखे विचार* वक्ताओं ने भारतीय दर्शन परंपरा की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। *प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह* ने कहा कि भारतीय दर्शन की सबसे बड़ी विशेषता है - _"सर्वे भवन्तु सुखिनः"_ यानी संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना। उन्होंने कह...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित करना था। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा रॉय के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के संदेश को प्रसारित करने की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल प्रबंधन एवं आयोजन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह तथा राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. वंदना कुमारी द्वारा किया गया। NSS स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई तथा न...

युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा से सजा टीपीएस कॉलेज

चित्र
 युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा से सजा टीपीएस कॉलेज यूथ एजेंडा की रिपोर्ट ‘नया युग–विकसित भारत’ आयोजन पटना, 12 अगस्त 2026: भारत सरकार के ‘माई भारत (MY Bharat)’ अभियान के अंतर्गत ‘नया युग–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्णायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में माई भारत की जिला युवा अधिकारी निशा कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने माई भारत के विभिन्न कार्यक्रमों तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के अंतर्गत डांस, नुक्कड़ नाटक, संगीत, डिबेट/एलोक्यूशन...

हिलसा में अब कम खर्च में बेहतर डेंटल सुविधा": क्राउन डेंटल क्लिनिक बना ग्रामीण मरीजों का सहारा*

चित्र
 *"हिलसा में अब कम खर्च में बेहतर डेंटल सुविधा": क्राउन डेंटल क्लिनिक बना ग्रामीण मरीजों का सहारा* ---  *डॉ. आशीष रंजन RCT और डेंटल पिन लगाने के विशेषज्ञ* ---- *डॉ. राजीव कुमार नयन*youth ajenda रिपोर्टर।*🌧️🌧️🌧️🌷🌷💞💞🪴🪴🪴🌾💊🩺🧪 * *दनियावां/हिलसा* महंगाई के दौर में जहां इलाज महंगा होता जा रहा है, वहीं अनुमंडल मुख्यालय हिलसा में *क्राउन डेंटल केयर* मरीजों के लिए राहत बनकर उभरा है। यहां कम खर्च में आधुनिक दंत चिकित्सा की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। *कौन हैं डॉ. आशीष रंजन* क्लिनिक के प्रमुख *डॉ. आशीष रंजन* B.D.S, M.D.S (ENDO) हैं। ये छत्तीसगढ़ के Pt. DDUMHS से पढ़े हुए हैं और कटक के SCBDC में Ex-Dental Surgeon भी रह चुके हैं। रजिस्ट्रेशन संख्या 1097/A है।  डॉ. आशीष का पैतृक गांव *वाजितपुर, हिलसा* है। गांव से गहरा लगाव होने के कारण वे हिलसा के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को दांतों की स्वच्छता और बीमारियों के निदान के बारे में विशेष रूप से जागरूक करते हैं। मृदुल स्वभाव के कारण मरीज उनसे खुलकर अपनी समस्या साझा करते हैं। *क्या-क्या सुविधाएं हैं क्राउन डेंटल मे...