पश्चिम चंपारण में BJP उम्मीदवार संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज*

 *पश्चिम चंपारण में BJP उम्मीदवार संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज*



रिपोर्ट अनमोल कुमार


पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर छठे चरण के तहत मतदान हो रहे हैं. लोग जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इधर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी हो रही है. इसी कड़ी में बेतिया में बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर संजय जायसवाल पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.बता दें कि, पश्चिमी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 23 मई की शाम 6 बजे से ही चुनाव प्रचार कार्य रोकने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद 24 मई को अपराह्न में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल की आवाज में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की सूचना मिली.


आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी बेतिया एक्शन में आ गए. बेतिया सदर उड़न दस्ता दल के द्वारा नगर थाना में बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को जिला निर्वाचन पदाधिकारी गंभीरता से ले रही है. इसके लिए एक टीम बनायी गयी है. जो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नजर बनाई हुई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे