खुसरूपुर में वन महोत्सव का हुआ आयोजन*
*खुसरूपुर में वन महोत्सव का हुआ आयोजन*
खुसरूपुर।नगर के दयानंद बालक मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन वन प्रमंडल पटना के पूर्वी वन प्रक्षेत्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ रवि कुमार,वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेम कुमार केशरी, वन परिसर पदाधिकारी सुनील कुमार झा,मुखिया सुधांशु कुमार,मनोज कुमार आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद पौधारोपण किया।इस दौरा बीडीओ ने कहा कि वन महोत्सव पेड़ों के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में अधिक सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अधिक पेड़ लगाकर हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और मानव कल्याण को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। वन महोत्सव उन लोगों के लिए है जो धरती माता से प्यार करते हैं, और उन लोगों के लिए भी जो अज्ञानी हैं। वहीं वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा वन महोत्सव का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं जलवायु परिवर्तन को रोकने में पेड़ों और जंगलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।इस मौके पर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों को काफी प्रभावित किया।इस मौके पर शुशील कुमार वर्मा,नीरज कुमार,ब्रजकिशोर सिंह,मुकेश कुमार,राजीव कुमार राज,राम विलास पासवान,प्रणय कुमार सिंह,ईशा स्वर्णकार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें