जानलेवा बना फतुहा–बख्तियारपुर स्टेट हाईवे, सड़क पर गड्ढे ही गढ्ढे,रोज होती है दुर्घटनाएं फिर भी शासन बेखबर*
*जानलेवा बना फतुहा–बख्तियारपुर स्टेट हाईवे, सड़क पर गड्ढे ही गढ्ढे,रोज होती है दुर्घटनाएं फिर भी शासन बेखबर*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर।फतुहा से बख्तियारपुर के बीच बना स्टेट हाइवे खिरोधरपुर में जानलेवा साबित हो रहा है।इस हाईवे पर यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। गढ्ढे की वजह यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे की हालत बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।स्टेट हाइवे पर बने गढ्ढे में पानी भरने से इसकी गहराई का पता न लग पाने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गड्ढों में पानी भरे होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का पता नहीं लग पा रहा है, जिस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त और फंस रहे हैं।वाहन चालकों को हाईवे के गड्ढों से बड़ी दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है।विभाग इन गड्ढों को भरने के बजाए अनदेखी कर रहा है।सड़क पर बना जानलेवा गड्ढे इन दिनों राहगीरों एवं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।इन गड्डो में हर समय नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इसके दुर्गन्ध से आस-पास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। किसी भी चौपहिया वाहन के गुजरने पर गंदा पानी का छिड़काव आम लोगों पर होते रहता है। गड्ढे के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आम लोग चिंतित हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें