**सीएम नीतीश कुमार द्वारा*

 *राजधानी पटना शहरी क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य*

यूथ एजेंडा 


रिपोर्ट अनमोल कुमार


 जे०पी० गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुँवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु  तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण क 1/3 विस्त किया जायेगा।वहीं

जे०पी० गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा।

सभ्यता द्वार को पुरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।वहीं

 नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा।

खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा।

दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।

पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।

राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा।

आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा।

गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।

 गायघाट में जे०पी० गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जायेगा।वहीं पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।

नेहरू पथ को दोनो तरफ पाटलि पथ से जोड़ा जायेगा।

. मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क को जे०पी० गंगा पथ से जोड़ा जायेगा।

 पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत कराया जायेगा।

पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।

 *पटना जिले की अन्य घोषणायें* -

 *एम्स* गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही नौबतपुर लख के पास नये पुल का निर्माण किया जायेगा।

 परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।

दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।

 पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।

पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जायेगा।

 सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।

बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।

. बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

. साथ ही बाढ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा।

 पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

 पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गाँव एवं गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जायेगा।

दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का 4 लेन चौड़ीकरण किया जायेगा।

 पटना जिले के 13 प्रखंडों क्रमशः नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

*अतिरिक्त घोषणाएं*

1. पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

2. पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खोला जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 

बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है। आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई व धन्यवाद देता हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद