*चैतन्य देवियों का अद्भुत एवं दिव्य झांकी*
*चैतन्य देवियों का अद्भुत एवं दिव्य झांकी*
यूथ एजेंडा
रिपोर्ट अनमोल कुमार
जबलपुर ( मध्यप्रदेश) । महाकौशल नगर, आधारताल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चैतन्य देवियों का अद्भुत और दिव्य झांकी लगाया गया। आदिशक्ति देवी माँ दुर्गा, विद्यादयनी देवी,माँ सरस्वती और धन एवं एश्वर्य की देवी, माँ लक्ष्मी की अद्भुत और दिव्य झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पडें। चैतन्य देवियों के दर्शन से श्रद्धालु गण अभिभूत हो गये।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज शिव स्मृति भवन की राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दीदी रानू के कहा कि प्रत्येक वर्ष दशहरा के अवसर पर इस तरह का दिव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संतोषप्रधान सृष्टि, पवित्र श्रेष्ठाचारी मनुष्य, एक धर्म, एक राज्य, एक भाषा, एक मत होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस सृष्टि के पूर्व इतिहास और भूगोल के अनुसार हर कल्प ( 5000 बर्ष ) के बाद परमात्मा नया सृष्टि करता है जिसका संगम युग शुरू हो गया है। इस अवसर पर बहन पूजा जसवानी, भाई अजय, मनोज और हरिराम ने अपना योगदान दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें