मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना : शारदीय नवरात्र के मौके


पर महाअष्टमी के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के प्राचीनतम गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर मां दुर्गा परिवार का दर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां दुर्गा की आरती की, एवं विधि विधान से पूजा अर्चना की। नीतीश कुमार जी ने मां दुर्गा से बिहार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।साथ ही साथ श्री नीतीश जी ने भगवान शंकर पर दुग्ध अभिषेक किया।सभी प्राणियों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त एवं दक्षिणकाली का पूजन अर्चन किया ।इसके पूर्व मैने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं नए वस्त्र देकर स्वागत किया।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने बिहार के जाने माने लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित नीतीश कुमार विकास पुरुष नामक पुस्तक का विमोचन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित परमेश्वरी भवन में नवरात्र के मौके पर स्थापित कलश की पूजा अर्चना की एवं अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,सचिव गण कुमार रवि एवं अनुपम कुमार,प्रमंडल आयुक्त चंद्रशेखर सिंह,जिलाधिकारी श्री डॉ. एस .,त्यागरजन सहित पुजारी मुकेश रंजन झा, अभिषेक कुमार, अमन राज, सत्य प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश,वरिष्ठ पत्रकार सुजीत झा, सहित भारी संख्या में भक्तगण लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत