प्रेम का पैगाम लेकर शांतिदूत पानीपत रवाना
प्रेम का पैगाम लेकर शांतिदूत पानीपत रवाना
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- ग्लोवल यूथ फेस्टिवल पानीपत हरियाणा में भाग लेने प्रेम यूथ फाउंडेशन के शांतिदूत रबाना । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा योजना की ओर से 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक हरियाणा के पानीपत में अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से युवा भाग ले रहे है वे एक दूसरे के रहन सहन , खान पान और संस्कृति सभ्यता से अबगत होंगे । देश भर से आये नौजवान भाषा ज्ञान एवं श्रम संस्कार भी सीखेंगे साथ ही अपने अपने प्रदेश के लोक कलाओं का भी प्रदर्शन करेंगे । वही टीम लीडर अनन्ता कुमारी ने बताया कि भिन्नता में एकता भारत की पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । जात पात, धर्म, भाषा, क्षेत्र,रंग के नाम पर भेद भाव कर लोगो को बांटने के षड्यंत्र को विफल करना ही हम सभी लोगो का परम कर्तव्य है । भारत मे हर तीन किलोमीटर पर पानी और वाणी बदल जाता है । जन्म के समय हर बच्चा दैविक और दैहिक रूप से समान होता है । विश्व शांति को स्थापित करने के लिए फाउंडेशन लगातार इस तरह के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता रहता है । भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है युवाओ के बल पर ही हम विश्व अग्रणी देशों में सुमार हो सकते है । आज पूरी दुनिया मे युद्ध धर्म और भाषा को लेकर हो रहा है जबकि हम सभी लोग एक ही परमात्मा के अंश है । टीम में अनंता कुमारी ,पल्लवी कुमारी संजीव बिहारी
नलिनेश पाठक, प्रियंका कुमारी, रघुवीर कुमार शामिल है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें