बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री  डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 138वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर और श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वमोहन शर्मा, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर और विशिष्ट अतिथि श्री कपिलदेव यादव, उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर, श्री प्रकाश कुमार, महासचिव, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर, श्री अमरेंद्र सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, तथा श्री विश्वनाथ गुप्ता, शिक्षा पदाधिकारी, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि श्री विश्वमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भारतीय राजनीति के एक ऐसे महान नेता थे, जिनमें भविष्य की पीढ़ी के निरंतर विकास के प्रति अपार उत्कंठा थी। उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र को अपनी कार्यशैली से प्रेरित किया। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह एक बड़े पुस्तक प्रेमी थे, और आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


श्री प्रकाश कुमार, महासचिव, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जाति, धर्म, भाषा और भाई-भतीजावाद की संकीर्ण भावनाओं से बहुत ऊपर उठे हुए थे। उनके दृष्टिकोण ने समाज में एकता और समृद्धि की दिशा में अहम योगदान दिया। इस विशेष अवसर पर वार्षिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी 2025 के जूनियर और सीनियर ग्रुप के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों ने बच्चों से डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेने और अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को सम्मानित करना था, बल्कि आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शों और कार्यों से प्रेरित करना भी था।


इस पूरे कार्यक्रम में 128 लोगों ने भाग लिया एवं इसे सफल बनाया।


वार्षिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी 2025 के विजेताओं की सूची संलग्न है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत