प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में किया जन सभा


 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर 


समस्तीपुर, 24 अक्टूबर।


समस्तीपुर के दूधपूरा में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं आधुनिक बिहार के कर्मठ शिल्पी, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक ही मंच पर एक ही माला से सम्मानित करने का सौभाग्य समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी को प्राप्त हुआ। यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण रहा।


इस अवसर पर सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर के प्रमुख भाषण’ भेंट की तथा लोक आस्था के महापर्व छठ में प्रयुक्त होने वाला मधुबनी चित्रकला से सुसज्जित सूप स्मृति चिह्न के रूप में उपहारस्वरूप प्रदान किया।


सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है कि वे इस पावन माह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को बिहार की लोक परंपरा और आस्था से जुड़े प्रतीक भेंट कर सकीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकासोन्मुख दृष्टिकोण से आज भारत और बिहार, दोनों ही प्रगति की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहे हैं।


जनसभा में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब को देखकर सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बिहार की जनता राजग गठबंधन को पुनः जनसेवा का अवसर प्रदान करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत