नगरनौसा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कछियावों में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।*

 *नगरनौसा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कछियावों में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।*



क्राइम रिपोर्टर रंजन 

यूथ एजेंडा


दिनांक-29.10.25 को थानाध्यक्ष, नगरनौसा थाना को आसूचना संकलन एवं छापेमारी के कम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कछियावों में तीन व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखे है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-01, नालन्दा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, नगरनौसा थाना अपने दल-बल व सीएपीएफ बल के साथ ग्राम कछियावों पहुँचकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर 01. सचिन कुमार पिता संतोष राम 02. मनीष कुमार पिता शुभांकर राम एवं 03. सागर कुमार पिता दरोगी बिन्द तीनों ग्राम कछियावों जिला नालन्दा के घर का बारी-बारी विधिवत घेराबंदी कर तलाशी लिया गया तो तलाशी के कम में सचिन कुमार के घर में रखे अलमीरा से दो देशी कट्टा, तीन खोखा, एक तलवार एवं एक ओपो कम्पनी का स्मार्ट फोन तथा मनीष कुमार पिता शुभांकर राम के घर के कमरे से उजले रंग के प्लास्टिक के थैला में रखे एक देशी कट्टा एवं सागर कुमार पिता दरोगी बिन्द के घर के कमरे में रखा अलमीरा से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एक ओपो कम्पनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया। बरामद समानों का विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा तीनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया है। उक्त अवैध आग्नेयास्त्र बरामदगी के संबंध में नगरनौसा थाना कांड संख्या-273/25 दिनांक-29.10. 25 धारा-25(1-b)a/26/35 Arms Act दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत