राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

 राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती




--

एन एस एस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ  आयोजित

--

यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट

--

हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनएसएस की तरफ स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री, महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनायी गयी। इस कार्यक्रम में सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह व अन्य प्राध्यापकों व कर्मियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा 562 से अधिक देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलयन कर भारत की एकता और अखंडता के लिए अद्भुत कार्य किया।उनमें महान दूरदर्शिता,कर्मठता और विशाल संगठन क्षमता थी।इस मौके पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के  अधिकारी डॉ पिंकी कुमारी की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया पटेल प्रथम,निर्भय कुमार को द्वितीय और अमित राज को तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं,पोस्टर प्रतियोगिता में श्रुति भारती प्रथम,आकांक्षा कुमारी को दूसरा और विक्रम ताज कुमार को तीसरा स्थान मिला।विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो और शील्ड प्रदान किये गए।इस मौके पर प्रो0 अरविंद कुमार,डॉ पी सी चौरसिया,डॉ घनश्याम कुमार,डॉ भुबनेश्वर कुमार मंडल,डॉ संदीपा इंद्रा,डॉ प्रभात कुमार,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी।धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकाध्यक्ष कुमार पवन ने की।मौके पर डॉ अश्विनी कुमार झा,डॉ एस  पी ठाकुर,डॉ रविंद्र साह डॉ सम्राट सरकार,,डॉ लूसी कुमारी,प्रो0 राजमणि कुमार,प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा,आलोक कुमार सिंह,कुमार पवन,लेखपाल रोनित रॉय,शैलेश कुमार,मधुसूदन कुमार,चिंटू कुमार,मुनील कुमार,नवीन कुमार,प्रदीप कुमार व 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत