अपराधी छवि के उम्मीदवारों को मत न दे - प्रेम कुमार
अपराधी छवि के उम्मीदवारों को मत न दे - प्रेम कुमार
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- बिहार विधान सभा चुनाव में प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि कई दुर्दांत अपराधी सदन पहुँचने के लिए भाग्य आजमा रहा है । राजनीति का अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए खतरे की घँटी है । अपराधियों को टिकट देने में सभी राजनीतिक दलों ने दरियादिली दिखाई है इससे स्पस्ट होता है ये राजनीतिक दलों की एक मात्र मंशा है कि किसी तरह सत्ता पर काबिज रहे । उन्होंने बताया कि आज राजनीति सेवा के लिए नही यह मेवा के लिए क्रिमिनल आते है और चुनाव जीत कर सेफ हो जाता है । आप अपना मत बिना किसी भय, दबाव और लालच के स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को ही दे अगर सब दागी हो तो नोटा दवाये लेकिन अपने बच्चों के लिए अपराधी को कदापि मत न दे । आप अपना मत उसे दे जिसे आप जानते एवं पहचानते हो जो आपके सुख दुख में हाथ बटाता हो जो सभी जाति धर्म के लोगो का सम्मान करता हो जो नशा सेवन नही करता हो जो अपराध में लिप्त न हो जो सरकारी कार्यो को ईमानदारी से कराने की क्षमता रखता हो , जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझता हो । शत प्रतिशत मतदान करें जिससे कि लोकतंत्र मजबूत हो । मौके पर सुनील कुमार, विकाश कुमार, रंजन कुमार, रघुवीर कुमार, नीतीश कुमार, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, देवानंद कुमार, प्रेरणा विजय, प्रियंका कुमारी, सूफी खातून समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे ।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें