चिराग पासवान ने खुसरूपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बख्तियारपुर से लोजपा(आर) प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए मांगे वोट*

 *चिराग पासवान ने खुसरूपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बख्तियारपुर से लोजपा(आर) प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए मांगे वोट*



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।बख्तियारपुर विधानसभा के खुसरूपुर में लोक जनशक्ति पार्टी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रत्याशी अरुण कुमार के पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। यह जनसभा खुसरूपुर नगर के दयानंद बालक मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित की गई थी। इस दौरान एनडीए के कई घटक दलों के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा प्रमुख थे। सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यदि मतदाता स्थानीय लोकप्रिय प्रत्याशी अरुण कुमार को विधायक चुनते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी विधायक चुने जाने पर हमेशा टाल-मटोल करते रहेंगे और कहेंगे कि सदन में उनकी कोई नहीं सुनता। चिराग पासवान ने अरुण कुमार के लिए लोगों से वोट डालने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत