10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जदयू के दिवंगत नेता रामदहिन
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
हिलसा(नालंदा). सोमवार को हिलसा शहर के कौशिक नगर निवासी स्वर्गीय रामदहिन यादव की 10 वीं पुण्यतिथि हिलसा शहर के लोहिया नगर में मनाया गया।श्री रामदहिन अपनी राजनीति की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बनाए गए नालंदा नव निर्माण से किया था तब से उनके साथ जुड़े तो उनके नीति और सिद्धांत के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उनके साथ जुड़े रहे।
जब जनता दल का विघटन हुआ तब स्वर्गीय यादव लालू जी के साथ न जाकर नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी से जुड़े फिर जनता दल(यू) से जुड़े।उनके बड़े पुत्र और समाजसेवी सौरभ कुमार ने बताया कि पिताजी उस समय भी नीतीश कुमार जी के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुड़े रहे जब बिहार में लालू प्रसाद और रावड़ी देवी का शासन था।श्री
रामदहिन के छोटे पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिताजी विपरीत परिस्थिति में भी ईमानदारी से समझौता नही किया।श्रधांजलि सह पुष्पांजलि सभा में हिलसा के पूर्व विधायक प्रो0 उषा सिंहा, पूर्व एमएलए रामचरित्र प्रसाद सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, भरत शर्मा,विकास कुमार,उमेश यादव, हसन खां
बीजेपी के गौरव प्रकाश,मंजय कुमार,रजनीश रंजन,विकास चंद्रवंशी,योगेंद्र मंडल,ब्रजलाला यादव
राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव,सुरेंद्र यादव,नागमणि यादव, टुनटुन यादव,सुखदेव यादव
माले नेता चुन्नू चंद्रवंशी,दिनेश यादव,मुनिलाल यादव,
पत्रकार मनीष कुमार, डॉ राजीव नयन,राम उदय प्रसाद,धर्मेंद्र कुमार,धनपत कुमार
अधिवक्ता नगीना प्रसाद,कलिंद्र प्रसाद,अभयानंद सिंह,सुषमा कुमारी,जयप्रकाश कुशवाहा,अनुज कुमार,समाजसेवी आशुतोष कुमार,ज्योति,सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा
हिलसा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार पत्रकार,वार्ड नंबर 22 प्रतिनिधि पप्पू कुमार, इस कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद राजू यादव हिलसा नगर परिषद अध्यक्ष धनज्जय कुमार,रेयांश राज के अलावे कई लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें