पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर

 पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर 


मनेर में गोलीबारी कर स्वर्ण व्यापारी को लूटने का आरोपी नीतीश का हॉफ एनकाउंटर*


पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुए इस एनकाउंटर में घटना के आरोपित एक अपराधी नीतीश को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।नीतीश को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।मनेर पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा बरामद किया है। विदित हो कि मनेर के स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर 9 जनवरी को लूटपाट के दौरान नीतीश ने गोलीबारी की थी। इसमें संजय सोनी घायल हो गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पटना पुलिस नीतीश की तालाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दरवेशपुर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा है। सूचना पुष्ट होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो नीतीश अपने साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीतीश कुमार के पैर में गोली लगी है। आरोपी नीतीश मनेर के चौरासी टोला का रहने वाला है। इस संबंध में पटना के सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत