बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत*

 *बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत*


रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा

खुसरूपुर। बिजली करंट की चपेट में आकर रविवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर के समीप दियारे की है। मृतक की पहचान देवी स्थान बैकठपुर निवासी छोटकुन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई।बताया जाता है कि वह खेत में खाद छींटने जा रहा था।रास्ते में बिजली का तार गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में वह आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।लेकिन परिजन उसे स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत