युवा ही बदल रहा है भारत की तकदीर - रामकृपाल यादव
युवा ही बदल रहा है भारत की तकदीर - रामकृपाल यादव
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- मेरा युवा भारत बिहार के तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से मतदाता जागरूकता पदयात्रा को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर युवा आवास पटना से रबाना किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हमारे के युवा शक्ति भारत की तकदीर और तस्वीर बदल रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो सपना देखा है हम युवाओं बल पर आवश्य पूरा करेंगे । उन्होंने युवाओ से जात पात एवं धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए योगदान करने का आह्वान किया । वही संजय गुप्ता विधायक ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताया जे एन जी मे अथाह साहस और मन कुछ करने की तम्मना है उंसके लिए मेरा युवा भारत बहुत बड़ा मंच है जहाँ युवाओ के हर समस्याओं का हल है । उन्होंने युवाओ को शपथ दिलाया । देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि देश मे पहली बार युवाओ को लेकर सार्थक पहल किया गया है और युवाओ से प्रधानमंत्री जी वार्तालाप कर योजनाओं का निर्माण कर रहे है । आज युवाओं के लिए कौशल विकास मंत्रालय बनाकर युवाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा । उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में वोट हमारी सबसे बड़ी ताकत हर व्यक्ति को मतदान करना ही चाहिए । सीए संजय कुमार झा ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ना चाहिए । राजयनिदेशक सूर्यकांत कुमार ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला । पदयात्रा युवा आवास से मैरीन ड्राइव तक किया गया । प्रथम बार मताधिकार के प्रयोग करने बाले युवा मतदाताओं को मंच से सम्मानित किया गया ।पूरा शहर भारत माता की जय और बंदेमातरम के नारों से गूंज उठा । पदयात्रा में एनसीसी, एनएसएस, यूथ एजेंडा , मगध महिला कॉलेज, श्री अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना विमेंस कॉलेज, वीएन कॉलेज, साइंस कॉलेज पटना के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें