भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी, जैन आचार्य लोकेश ने मोरारी बापू रामकथा का भारत मंडपम में शुभारंभ किया
नमस्कार आप देख रहे प्रेस यूथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर
यूथ एजेंडा से रघुवीर की रिपोर्ट
आज दिनांक - 17/01/2026
भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी, जैन आचार्य लोकेश ने मोरारी बापू रामकथा का भारत मंडपम में शुभारंभ किया
इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेशजी द्वारा राम कथा का आयोजन प्रेरक आयोजन – भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी
मोरारी बापू एवं जैन आचार्य लोकेश जी के संयुक्त प्रयास विश्व शांति मिशन के लिए महत्वपूर्ण - पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द जी
आचार्य लोकेश के विश्व शांति मिशन के साथ जुड़ना वर्तमान वैश्विक जनमानस की जरुरत - पूज्य श्री मोरारी बापू
रामकथा का उद्देश्य विश्व बंधुत्व, मानवता, अहिंसा और करुणा को बढ़ावा देना है – आचार्य लोकेश
नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026 : भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी ने किया पूज्य मोरारी बापू रामकथा का दिल्ली के भारत मंडपम में शुभारंभ। विश्व शांति मिशन के लिए भारत मंडपम के मल्टीपर्पस हाल में 17-25 जनवरी तक नौ दिवसीय रामकथा के शुभारंभ पर जैन आचार्य लोकेश जी, प्रख्यात कथावाचक श्री मोरारी बापू, रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राम नाथ कोविन्द सहित का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया | शुभारंभ समारोह में पूज्य संतों और कई गणमान अतिथि सहित देश विदेश से समागत अनेक महानुभाव रामकथा का श्रवण करने आए |
भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी ने कहा कि एक जैन संत द्वारा राम कथा का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने पूज्य बापू का व्यास गद्दी पर सम्मान किया और आचार्य जी का पहल का पूरे मन से स्वागत किया।
पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने कहा कि जैन आचार्य लोकेश जी द्वारा आयोजित सनातन महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक नींव मजबूत करने का एक अलौकिक प्रयास है | श्री मोरारी बापू की श्रीराम कथा श्रृंखला की 971वीं कथा है, इस कथा के माध्यम से विश्व शांति और सद्भावना का संदेश भारत की राजधानी दिल्ली से विश्व में प्रसारित होगा यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है |
प्रख्यात कथावाचक श्री मोरारी बापू ने कहा दिल्ली में आयोजित यह नौ दिवसीय रामकथा भगवान महावीर और भगवान राम का शांति, सद्भावना, अहिंसा, करुणा का संदेश विश्व व्यापी बनकर जनमानस को विश्व शांति की राह दिखाए इस उद्देश्य से आयोजित की गई है | इस सनातन महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आचार्य लोकेश जी का विश्व शांति मिशन सफलता की ओर लेकर जाए ऐसी हमारी कामना है |
विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश जी ने कहा कि श्री मोरारी बापू ने समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के बीच राम कथा की परंपरा शुरू की और उन्होंने विदेशों में संयुक्त राष्ट संघ तक रामकथा के माध्यम से सद्भावना, करुणा, मानवता का संदेश फैलाया | विश्व शांति केंद्र के लिए श्री बापू नौ दिवसीय रामकथा कर रहे है, निश्चित रूप से इससे विश्व शांति के प्रयासों को नए आयाम मिलेंगे |
दीप प्रज्वलन से प्रारंभ रामकथा में आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया | आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से कर रखी हैं |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें