विद्यालय में हुआ समीक्षा बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार
यूथ एजेंडा
*गया जी टिकारी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज टिकारी राज इंटर स्कूल में सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक, टेकारी विधानसभा श्री अजय कुमार दांगी ने की।*
*बैठक में विद्यालयों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की नियमितता, छात्रों का नामांकन, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, भवन, शौचालय, पेयजल तथा शिक्षा की गुणवत्ता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कई विद्यालयों में अनियमितता और लापरवाही की शिकायतें सामने आईं।*
*इस अवसर पर माननीय विधायक अजय कुमार दांगी ने कड़े शब्दों में कहा*—
शिक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी वही शिक्षा मिलनी चाहिए, जो बड़े शहरों के बच्चों को मिलती है। यदि किसी स्कूल में शिक्षक नियमित नहीं मिलते हैं या पढ़ाई में लापरवाही होती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।*
*टेकारी विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना मेरा व्यक्तिगत संकल्प है। जो भी अधिकारी या शिक्षक अपने दायित्व से भागेंगे, उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।*"
*बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा सुधार के इस अभियान में पूरी मजबूती से साथ खड़ा है और जनता की आवाज को हर स्तर पर उठाया जाएगा।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें