SSP कांतेश मिश्रा का देर रात एक्शन, थानों में मचा हड़कंप-- लापरवाही पर किया सस्पेंड!... और कई पुलिसकर्मियों को

 SSP कांतेश मिश्रा का देर रात एक्शन, थानों में मचा हड़कंप-- लापरवाही पर किया सस्पेंड!... और कई पुलिसकर्मियों को


...? 

रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


मुजफ्फरपुर पुलिस में अब लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं! देर रात खुद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा सड़क पर उतरे और सीधे थानों का औचक निरीक्षण कर दिया।।


 और फिर.. जो हुआ, उसने पूरे महकमे में हलचल मचा दी।।


बता दे कि दिनांक 13 जनवरी 2026 की देर रात Muzaffarpur के नए SSP कांतेश मिश्रा ने कमान संभालते ही ऐक्शन मूड में आ गए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बना काल सीधे अचानक पहुंच गए तुर्की थाना और कुढ़नी थाना का औचक निरीक्षण करने और औचक निरीक्षण किया।। (रिपोर्ट - अरविंद अकेला, पत्रकार)

 निरीक्षण के दौरान जैसे-जैसे फाइलें खुलती गईं, और लापरवाही सामने आने लगा फिर आगे पढ़िए क्या हुआ...!!!


कांड लंबित रखने और माननीय न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं करने के गंभीर आरोप में कुढ़नी थाना के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० जितेंद्र कुमार को तत्काल निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया।।

वहीं बताते चलें कि लंबे समय से कुर्की और थाना दैनिकी लंबित रखने के मामले में तुर्की और कुढ़नी थानाध्यक्ष सहित दो अनुसंधानकर्ताओं से निलंबन के विरुद्ध स्पष्टीकरण तलब किया गया है।।

मुजफ्फरपुर पुलिस कप्तान ने साफ शब्दों में कहा--लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन होगा, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी, CCTNS अपडेट रहेगा, रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग मजबूत होगी, और अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।।

सबसे अहम निर्देश-- जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार, ताकि शिकायतों का समाधान त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो।।। मुजफ्फरपुर में पुलिस को साफ है संदेश- अब वर्दी में लापरवाही नहीं, काम नहीं तो कार्रवाई तय है।।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान