पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- 25 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार !

 पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- 25 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार !


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

दिनांक 06.09.25 को सालिमपुर थानांतर्गत ग्राम शाहपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु एवं 04 लोगों के ज़ख्मी होने के संबंध में सूचना प्रतिवेदित हुई थी ।


उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।


कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी ।


इसी क्रम में  दिनांक 10.02.26 की रात्रि में पटना पुलिस एवं बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में कांड में संलिप्त एवं 25 हजार इनामी अभियुक्त अविनाश कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।


गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास भी रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स