ग्रामीण एसपीने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

 ग्रामीण एसपीने  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

 खुसरूपुर - दिनांक 13.02.2026 को खुशरूपुर थानांतर्गत ग्राम बैकटपुर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना द्वारा आम जनता के साथ शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक किया गया। बैठक के दौरान मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत