पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद शाह के विदाई में हुई आँखे नम
पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद शाह के विदाई में हुई आँखे नम
यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट
पटना- मानव तेरा कर्म बड़ा इसको चरितार्थ किया फतुहा थाना के तत्कालीन एसएचओ सदानंद शाह । फतुहा जैसे संवेदनशील थाना का इन्होंने कमान संभालने के बाद अल्प समय मे जो इन्होंने ईमानदारी का मिशाल पेश किया यह अद्भुत है । आज के इस भौतिक युग मे जहाँ लोग नौ को निन्यानबे बनाने मे लगा है ऐसे में सदानंद ने थाना से घूसखोरी और दलाली पर पूर्ण प्रतिवंध लगा दिया साथ ही कुछ काम मे कोताही बरतने बालो को फटकार लगाया करते थे । एक पुलिस का सिपाही भी ईमानदारी से कार्य करे तो राम राज कायम हो सकता है । विदाई समारोह में फतुहा के मुख्य उद्योगपति फिटिंग साव , बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार, पत्रकार डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा , रमाशंकर दुवेदी,चंदन पटेल, सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, उपेंद्र यादव मुखिया, नीतीश कुमार , मुखिया प्रतिनिधि, भुषन प्रसाद, अमरेश कुमार सिंह, राजेन्द्र राणा पासवान, अरविंद कुमार यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे । नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रौशन कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें