उत्तराखंड से आये युवाओ से श्रवण कुमार , मंत्री ने किया संवाद

 उत्तराखंड से आये युवाओ से श्रवण कुमार , मंत्री ने किया संवाद 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवा प्रतिभागियों का  श्रवण कुमार,  मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार के साथ संवाद किया । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्त्वावधान में माय भारत, पटना द्वारा दिनांक 16 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक  अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा। कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 18.02.2026 को  श्रवण कुमार,  मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने उत्तराखंड राज्य से आए प्रतिभागी युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर प्रेरित किया किया।इस अवसर पर  मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी —चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार का—अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में संचालित योजनाएँ महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

संवाद के दौरान माननीय मंत्री ने युवाओं के नेतृत्व कौशल, क्षमता, महिला सशक्तिकरण तथा जलवायु परिवर्तन  जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया तथा उन्हें सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर  विधायक  ललित नारायण मंडल,  शुभानंद मुकेश सहित माय भारत, पटना (बिहार) के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार,   केदारनाथ सिंह तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स