लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग जरुर करें - प्रेम कुमार

 लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग जरुर करें - प्रेम कुमार 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,माय भारत बिहार की ओर से प्रथम बार मतदान करने बाले युवा मतदाताओं को राजधानी में सम्मानित किया गया । मौके पर उपस्थित देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन  ने कहा कि बिहार के वैशाली ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है । देश की आजादी में लाखों बहनों ने अपनी भाई खोया माताओं के गोद सुने हो गये पत्नियों ने मांग की सिंदूर मिटा दी तब यह आजादी मिली है । देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करना हम सबो की जिम्मेदारी है । भारत दुनिया का सबसे युवा देश है युवाओं के ताकत पर ही भारत 2047 में विकसित भारत बनेगा । उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत करें मतदान तब बनेगा भारत देश महान । युवा मतदाता सुषमा ने अपनी अनुभव सांझा करते हुए बतायी की मतदान से हम अपना जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते है जो सरकार और हमारे बीच कड़ी का काम करते है । प्रथम बार मतदान कर बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ है । वही मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक सूर्यकांत कुमार ने कहा कि हर गांव में युवा मंडल का गठन कर हम युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक पर अवसर देने का प्रयास कर रहे है । मेरा युवा भारत युवाओ के प्रतिभा को निखारने के लिए शतत प्रयासरत है । मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है । वही आईसीएआर के निदेशक डॉ अनुपम दास ने युवा मतदाताओं का हौसला बढ़ाया । समारोह में केदारनाथ सिंह, प्रियंका कुमारी, चन्देश्वर पांडेय, रवि प्रकाश समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स