पच्चीस हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को खुसरूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 *पच्चीस हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को खुसरूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के समीप फोरलेन पर 03 दिसंबर 018को पिकअप लुट के फरार आरोपी रविन्द्र गोप को अर्से बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।वर्षों से फरार रविन्द्र लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।रविन्द्र पर पुलिस ने 25हजार का इनाम घोषित कर रखी थी।इसके गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।पुलिस के अनुसार रविन्द्र विभिन्न थानों के आपराधिक मामले में भी फरार चल रहा था।विदित हो कि टुन्नी यादव पिता स्व० रामविलास यादव पता काजीबिगहा थाना शाहजहाँपुर जिला पटना का दिनांक-03.12.18 खुसरूपुर थाना क्षेत्र से पिकअप भान गाड़ी जिसका रजि० नं0-BR01GF0478 लूट लेने के आरोप में खुसरूपुर थाना काण्ड संख्या-309/18 दिनांक-03.12.18 धारा-392 भा०द०वि० परिवर्तित धारा 395,412 भा०द०वि० अंकित किया गया था। पिकअप पटना के गोलघर से चाउमीन लोड कर भागलपुर जा रही थी तभी घटना को अंजाम दिया गया था।काण्ड के अप्रा० अभि० रविन्द्र गोप उम्र 48 वर्ष पिता स्व० लतिल गोप पता होरिलबिगहा थाना दनियावां जिला पटना को खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव ने 22 फरवरी 26 को एन0एच0-31 न्यू फोर लेने स्थित बंजारा होटल के पास से गिरफ्तार किया है।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के साथ,परि० पु०अ०नि० अशोक कुमार,पु०अ०नि० संतोष कुमार  एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गिरफ्तार अपराधकर्मी :-

*रविन्द्र गोप का आपराधिक इतिहास निम्नप्रकार है*


1-फतुहाँ थाना काण्ड संख्या-124/87 दिनांक-22.01.87 धारा-392 भा०द०वि० 

2-चण्डी थाना कण्ड संख्या-228/93 दिनांक 18.07.93 धारा-25 (1-b)a/26/35 शस्त्र अधि० 

3-दनियावां थाना काण्ड संख्या-44/91 दिनांक-26.11.91 धारा-25 (1-b)a/26/35 शस्त्र अधि० 

4-फतुहाँ थाना काण्ड संख्या-47/94 दिनांक-16.03.94 धारा-395,412 भा०द०वि० 

5-फतुहाँ थाना काण्ड संख्या-168/94 दिनांक-20.07.94 धारा-395 भा०द०वि० 

6-फतुहाँ थाना काण्ड संख्या-91/95 दिनांक-06.05.95 धारा-396 भा०द०वि० 

7-बिहार थाना काण्ड संख्या-161/97 दिनांक-09.04.97 धारा-399,402 भा०द०वि०

8-खुसरूपुर थाना काण्ड संख्या-03/2001 दिनांक'- 11.01.2001 धारा-396412 भा०द०वि० 

9 -आगमकुओं थाना काण्ड संख्या-273/08 दिनांक-16.12.08 धारा-364,302,201,379,34 भा०द०वि० 

10-दनियावां थाना काण्ड संख्या-04/08 दिनांक-21.02.08 धारा-448,323,341,307,34 भा०द०वि०

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स