होली के पूर्व आगमन पर शिवम स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 होली के पूर्व आगमन पर शिवम स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

           आज दिनांक 28- 02- 2026 (शनिवार )को होली के पावन पर्व के पूर्व आगमन पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया ,(पटना )के प्रांगण में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

           कार्यक्रम का आगाज वर्ग- 4 के बच्चियों ने "होली आई- होली आई "गीत का मनमोहक प्रस्तुति दी ।आज" ब्रज में होली से रसिया "गीत का तबला वादन पर सुर मिलाकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। तदुपरांत छोटे नन्हे मुन्ने नर्सरी के बच्चों द्वारा "बलम पिचकारी "गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं "जा रे हट नटखट "गीत पर वर्ग -१ के बच्चों द्वारा तालमय थिरकन के साथ खूबसूरत नृत्य का प्रदर्शन किया जो सभी लोग ने तालिया से सराहा ।

           विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने होली के महत्व को दर्शाते हुए विद्यार्थियों में आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया । विद्यालय के निर्देशिका नीतू सिन्हा ने होली पर सभी बच्चों को अबीर लगाकर शुभकामना दी ।प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया ।

        उक्त मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक रंजीत कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज अजय कुमार आर्य ,स्वप्ना, सोनी ,मनीषा, अलका, प्रियंका, बृजमोहन, निरंजन, मनोहर प्रसाद एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स