सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”*

 प्रेस युथ एजेंडा से, श्रवण साव जी की खबर - 


*सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”*



पटना । 22 फ़रवरी 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतम बुद्ध मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सुना । उनके साथ पटना के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद, अमृता भूषण राठौर, अखिलेश लुलन समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न पहलुओं और छात्रों और युवाओं से संवाद करते है। 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज के प्रसारण में बच्चों को परीक्षाओं के दबाव से लेकर किसानों की विविधता तक की चर्चा की लेकिन एआई से कैसे देश बदल सकता है इस बात से सबसे सबसे ज़्यादा प्रभावित हूँ, पटना साहिब संसद रविशंकर प्रसाद भी हाल में संपन्न आई सम्मेलन में शामिल हुए थे । उन्होंने आगे बताया कि अमूल जैसे अनेक उदाहरण है जिसमें भारत की प्रतिभा को दुनिया ने देखा है, दुनिया भर के दिग्गज एआई सम्मेलन में भाग लेने आए थे लेकिन विदेशियों के सामने कांग्रेसियों ने शर्मनाक हरकत की है, भारत के नीचा दिखाने का कोई मौका कांग्रेस किसी मंच पर नहीं छोड़ती है, राहुल गांधी कब परिपक्व होंगे? श्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का आचरण भारत की छवी को दुनिया में शर्मसार करने वाला है । 

पूरे बिहार समेत बांकीपुर विधानसभा के सभी दस मंडलों में इस कार्यक्रम को रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से सुना और देखा गया। 

रविवार को प्रसारित कार्यक्रम को बांकीपुर विधानसभा के अस्सी प्रतिशत से ज़्यादा बूथों पर सुना और देखा गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स