पटना में भूकंप,मचा हड़कंप

 पटना में भूकंप,मचा हड़कंप 


मॉक ड्रिल में सुरक्षा कर्मियों ने दिखाए जलवे 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। प्राकृतिक आपदा के समय भूकंप के प्रभाव से जन मानस के बचाव हेतु राजधानी पटना में आज भूकंप से बचाव का "मॉक ड्रिल" किया गया। मॉक ड्रिल में राजधानी पटना के कुल 7 स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य किए गए। 

        मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, एन डी आर एफ , एस डी आर एफ ,बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस ,इंडियन आर्मी, एनसीसी और वायु सेना के जवानों ने भूकंप से प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव के माध्यम से भूकंप में प्रभावित जनों को आवश्यक सहायता, सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराया। 

   इसका आयोजन बिहार सरकार के बिहार आपदा प्रबंधन  विभागों द्वारा किया गया था। 

    मॉक ड्रिल पटना के कुल सात स्थानों पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान रहा। गांधी मैदान के कंट्रोल रूम में भूकंप की सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड ,बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस ,एनसीसी , एनडीआरफ की विभिन्न टुकड़ियों को भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजा गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान, समाहरणालय परिसर, जेपी सेतु, सिटी सेंट्रल हॉल, बिस्कोमान  टावर आईजीएमएस और जे  डी विमेंस कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। 

   मॉक ड्रिल में इन सात स्थान पर सिविल डिफेंस के कल 57 स्वयंसेवक एवं वार्डन तैनात किए गए थे। गांधी मैदान में तैनात सिविल डिफेंस के जवानों का नेतृत्व सिविल डिफेंस पटना के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने ग्रुप लीडर के रूप में किया। कुंदन कुमार को इस ग्रुप का डिप्टी ग्रुप लीडर बनाया गया था।

      स्मॉल ड्रिल की विशेषता यह रही  कि मॉक ड्रिल में भारतीय वायु सेना को भी तैनात किया गया था। वायु सेना के गरुड़ कमांडो की महिला जांबाज कमांडो भी किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए मार्क ड्रिल में मुस्तैद नजर आई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स