करिए नित सत्संग को बाद्या सकल मिटाए विकार” — स्वामी जितवानंद

 “करिए नित सत्संग को बाद्या सकल मिटाए विकार” — स्वामी जितवानंद



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


मीठापुर कबीरपंथी आश्रम में स्वामी जितवानंद साहेब का भव्य स्वागत, भक्ति रस में डूबा सत्संग समारोह






पटना। मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम सह कबीर साईं मंदिर में कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सतगुरु कबीर सत्संग समारोह भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। समारोह का सचालन महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वामी जितवानंद  साहेब एवम सवामी प्रकाशनंद जी साहेब का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी जितवानंद साहेब ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। इसे सेवा, सत्संग और भक्ति के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मार्ग मनुष्य को समस्त बाधाओं से मुक्त कर परमात्मा के समीप ले जाता है और मानव को महामानव बनने की दिशा में अग्रसर करता है। इस अवसर पर सवामी प्रकाशनंद जी साहेब ने कहा कि सदगुरु कबीर ने ढोंग और आडंबर के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी। उन्होंने सच्ची भक्ति को ही जीवन-मोक्ष का लक्ष्य बताया। आज के समाज को पाखंड, झूठ, छल-कपट और प्रपंच से ऊपर उठकर सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। “करिए नित सत्संग को बाधा सकल मिटाए विकार” का संदेश देते हुए उन्होंने सत्संग को जीवन की शुद्धि का माध्यम बताया। इस दौरान महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान करते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य मानव मात्र से प्रेम करना और संसार को भय तथा वैमनस्य से मुक्त करना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल द्वारा कबीर साईं की दिव्य आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, प्रो. सज्जन कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, संत करसन मुनि सहित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सत्संग का लाभ उठाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स