टीपीएस कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र

 टीपीएस कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के टीपीएस  कॉलेज पटना के प्रेम यूथ फाउंडेशन में इंटरशिप कर रहे इंटर्न को एनजीओ हेल्पलाइन पटना  में  प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर उपस्थित एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए  संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020  के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए।वहीं प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया  की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को साकार करने में युवायों का महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय ने इन्टरशिप कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे साथ इन्टरशिप करना एक महत्वपूर्ण अवसर है । युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर  हम उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर देते है । हमारे इंटर्न अमृतसर एवं वर्धा तक का एक्सपोजर विजिट किया है । प्रोग्राम ऑफ़िसर एन के सिंह ने बताया कि देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं इंटर्नशिप कर रहे है उन्हें रोजगार का भी अवसर प्राप्त हो रहा है । इंटर्न गुड़िया शर्मा ने बताया कि हमें इंटर्नशिप में बहुत सीखने का अवसर मिला साथ ही एक्सपोज़र विजिट कर सामाजिक मुद्दे को समझ बना । मौके पर आशिया,नेहा खातून  , समेत सैंकड़ों इंटर्न को प्रमाण पत्र एवं किट  प्रदान किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स