अबैध मिट्टी खनन व लापरवाह ट्रैक्टर परिचालन बन रहा दुर्घटना का कारण

 अबैध मिट्टी खनन व लापरवाह ट्रैक्टर परिचालन बन रहा दुर्घटना का कारण



यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट


 दनियावां(पटना).प्रखंड के सिंगरियावां पंचायत के जीवनचक गांव के पास लोकाईन नदी(महात्माईंन) के समीप से मिट्टी खनन का अबैध कार्य बेरोकटोक चल रहा है जिसके कारण 3.5 किलोमीटर जीवनचक -काजीबीघा-दनियावां ग्रामीण सड़क मार्ग पर लापरवाही के साथ परिचालन किया जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में बुधवार को जीवनचक निवासी छात्रा सुकन्या कुमारी जो राजु कुमार की सुपुत्री है जो दनियावाँ पढ़ाई करने जाने के क्रम में काजीबीघा देवी स्थान मंदिर के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आ गयी। इस तेज गति वाहन को देख कर छात्रा सुकन्या अपना साईकिल सड़क किनारे लगा कर रुक गई फिर भी ट्रैक्टर चालक लापरवाही के साथ धक्का मार दिया और भागने लगा।घटनाक्रम के वाद स्थानीय ट्रैक्टर को रोक कर परिजनों व स्थानीय शाहजहाँपुर को सूचना दी गयी। थाना प्रशासन ने सूचना पर उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।और जख्मी छात्रा सुकन्या को ईलाज के लिये स्थानीय प्राथमिक केंद्र दनियावां ले जाया गया।जहां से उसे बेहतर इलाज के एनएमसीएच ले जाया गया जहां वह ईलाजरत है।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में कुछ दिन पहले भी सुकन्या के छोटे चाचा आलोक कुमार भी ट्रैक्टर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं जिससे परिवार डरा हुआ है।अबैध मिट्टी खनन और बेलगाम वाहन चालन पर स्थानीय पुलिस प्रशासन का ध्यान न होना भी ग्रामीणों को खल रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता बचन कुमार,रामभद्र पाण्डेय ने पुलिस प्रशाशन से बेलगाम रफ्तार परिचालन पर रोक लगाने की मांग करते हुए इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे