इंदिरा गांधी की 42 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित*
*इंदिरा गांधी की 42 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित*
*हिन्दी विकास मंच ने किया याद, अध्यक्ष बोले - एकता और अखंडता के लिए दिया बलिदान*
--
Youth Ajenda रिपोर्टर🌷🌷🌷🌷⛈️⛈️⛈️🌺🌺💐💐💐🙏🏼 ,दनियावां/हिलसा।
*दनियावां/हिलसा* भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हिन्दी विकास मंच, सरथुआ (पटना) की उपशाखा हिलसा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
द्वारिका नगर, हिलसा स्थित मंच कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन सिंह और सदस्य अविरल नयन ने हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन सिंह ने कहा* - _"इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। वे आयरन लेडी के नाम से जानी जाती थीं। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश का निर्माण कराना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और हरित क्रांति से देश को आत्मनिर्भर बनाना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। 31 अक्टूबर 1984 को देश की एकता के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज देश को उनके साहस और नेतृत्व से सीख लेने की जरूरत है।"_
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का नारा 'गरीबी हटाओ' आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है।
मौके पर शिवानी सुमन, सचिव नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी, चांदनी कुमारी, दीपशिखा, अधिवक्ता उमाशंकर प्रसाद,सूरज विश्वकर्मा, अरुण यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें