गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर बैकठपुर का अंकेक्षण जांच शुरू।

 *गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर बैकठपुर का   अंकेक्षण जांच  शुरू। 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पूर्व कोषाध्यक्ष ने टीम के सामने नहीं पेश कर सके कागजात।


वर्तमान कोषाध्यक्ष बोले- 6 माह बाद भी नहीं मिला है प्रभार।



पटना के जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना के उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत राज शाखा के माध्यम से श्रीगौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर,बैकठपुर  का अंकेक्षण शुरु  कराया है

। शनिवार को जिला ऑडिट टीम की ऑडिटर अस्मिता सोनिका के नेतृत्व में मंदिर पहुंचा तो  जिला स्तरीय विशेष जांच टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।  हालांकि, जांच टीम के सामने मंदिर न्यास समिति कोई भी वित्तीय दस्तावेज या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सकी।

दस्तावेज न मिलने पर जब टीम ने पूछताछ की, तो वर्तमान कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने आवश्यक कागजात जुटाने और प्रभार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जांच दल से और समय की मांग की है।

गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी, पटना द्वारा 30 मार्च 2026 को पारित अंतरिम आदेश के आलोक में इस जांच दल का गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त,पटना द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश ज्ञापांक 4423 के तहत इस तीन सदस्यीय टीम को 02 नवंबर 2026 तक अचूक रूप से अंकेक्षण कार्य पूरा कर अपनी रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी पटना  सिटी को सौंपनी है


     शनिवार को जब प्रखंड की  अंकेक्षक अस्मिता सोनिका और कार्यपालक सहायक नागमनी कुमार की टीम मंदिर परिसर पहुंची, तो वित्तीय विवरणों की मांग की गई। नवनियुक्त वर्तमान कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह द्वारा प्रभार नहीं दिए जाने की जानकारी दी। जांच टीम ने इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को लिखे गए आवेदन पत्र की छाया प्रति की मांग  वर्तमान कोषाध्यक्ष की। कोषाध्यक्ष श्री विजय सिंह ने जांच टीम को आवेदन पत्रों की छाया प्रति उपलब्ध कराया। जांच टीम ने इस पर संतोष जाहिर किया।

तयशुदा  समय के अनुसार टीम के पास अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपने के लिए अब महज दो दिन का समय बचा है। जांच टीम की नेतृत्व करता अस्मिता सोनिका ने पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को जांच टीम के सामने नए को कोषाध्यक्ष को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया। इसके लिए पूर्व कोषाध्यक्ष ने समय की मांग की जो 17 नवंबर तय हुआ। 17 नवंबर को पुनः  जांच टीम मंदिर प्रांगण में इस मामले की जांच करेगी। जांच टीम ने इसके लिये पूर्व कोषाध्यक्ष से लिखित आग्रह पत्र भी लिया है। साथ ही वर्तमान कोषाध्यक्ष को 

 जिलाधिकारी,उप विकास आयुक्त एवं एसडीएम पटना सिटी को लिखित जानकारी देने का निर्देश भी दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान