*संध्या अर्घ्य पर आस्था का सैलाब, 2000 से ज्यादा व्रतियों ने दिया अर्घ्य*

 *यूथ एजेंडा / दनियावां-हिलसा*


*संध्या अर्घ्य पर आस्था का सैलाब, 2000 से ज्यादा व्रतियों ने दिया अर्घ्य*




डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट।

*दनियावां/हिलसा (पटना/नालंदा)।* लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संध्या अर्घ्य के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।


दनियावां के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर सरोवर में करीब 2000 से ज्यादा व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, सरोवर, हिलसा में भी व्रतियों की भारी भीड़ रही। यहां सुरक्षा के लिए NDRF की टुकड़ी तैनात रही।


सामाजिक कार्यकर्ता और गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार मानव और चर्चित शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने मंच से उद्घोषणाओं की झड़ी लगा दी। श्री अजीत जी ने छठ गीत भी गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।


इस अवसर पर हिलसा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री धनंजय कुमार, रेडक्रॉस टीम के चिकित्सक डॉ. रविन्द्र कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार उर्फ आलोक मौजूद रहे। अनुमंडल प्रशासन की पूरी टीम - एसडीओ श्री अमित कुमार पटेल, पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, हिलसा थानाध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह व पुलिस बलों की घाटों पर मुस्तैदी दिखी।


वहीं, दनियावां के खरभैया, सिंगरियावां, बांकीपुर-मछरियावां, शाहजहांपुर, सलारपुर और दनियावां पंचायत के सभी 33 राजस्व गांवों में संध्या अर्घ्य की काफी चहल-पहल रही।


सरथुआ गांव के 200 से ज्यादा व्रतियों ने केश्वर नौका घाट एरई बराज के पास पौराणिक फल्गु नदी (वाहा) पर बने वैकल्पिक घाट पर अर्घ्य दिया। इस घाट का निर्माण युवाओं ने पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में जेसीबी से किया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान