भैया दूज पर सजे थाल, बजरी और गुलमखमल के फूलों से बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना। /

 डॉ0 राजीव नयन की youth Ajenda के लिए रिपोर्ट।


*भैया दूज पर सजे थाल, बजरी और गुलमखमल के फूलों से बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना।                  दनियावां/



हिलसा* दीपावली के बाद भैया दूज पर्व को लेकर दनियावां प्रखंड के 6 पंचायतों के 33 राजस्व गांवों में उत्साह देखा गया। सुबह से ही बहनें सूर्य मंदिर तालाब और लोकाईन नदी किनारे स्नान कर पूजन की तैयारी में जुट गईं।

प्रखंड के खरभैया, तोप, बांकीपुर-मछरियावां, शाहजहांपुर, कुंडली, नियामतपुर, परसन्नबीघा, जीवनचक, पीर-बढ़ौना, सिंगरियावां, सरथुआ सहित गांवों में परंपरागत तरीके से भैया दूज मनाया गया।

इस बार पूजन में *बजरी और गुलमखमल के फूलों* का विशेष उपयोग देखा गया। स्थानीय बुजुर्ग महिला बंगालिन देवी ने बताया कि बजरी समृद्धि और अन्न की कभी कमी न होने का प्रतीक है, जबकि गुलमखमल का फूल कभी नहीं मुरझाता, जैसे भाई-बहन का प्रेम कभी कम न हो।

सूर्य मंदिर परिसर हिलसा और दनियावां में भी कई बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर दही-अक्षत का टीका लगाकर आरती उतारी और गुलमखमल की माला पहनाई। बजरी से वार कर यम भय से मुक्ति की कामना की। प्रवासी भाइयों के लिए बहनों ने वीडियो कॉल पर तिलक किया।

बाजार में भी गुलमखमल के फूल और बजरी की मांग बढ़ी रही। दनियावां बाजार के फूल व्यवसायी राजू माली ने बताया कि इस बार 300 रुपये प्रति 20 की गड्डी गुलमखमल बिका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान