छठ घाटों पर तैनात रहेंगे प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक
छठ घाटों पर तैनात रहेंगे प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- छठ घाटों पर तैनात रहेंगे प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक एवं आपदा मित्र भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और बचाव कार्य संभालेंगे। फाउंडेशन के मुख्य स्वयसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि हमारे स्वयंसेवक एवं युवा आपदा मित्र समाज के लिए हमेशा पुलिस प्रसाशन के साथ मिलकर सहयोग करते है । बाढ़ राहत में स्वयसेवको ने भोजन पैकेट वितरण , बचाव कार्य, राहत सामग्री वितरण में सराहनीय भूमिका निभा रहे है । उन्होंने बताया कि भीड़ भाड़ या मेला में छोटे बच्चों को लेकर जाते है तब उनके जेब मे नाम पता एवं मोबाइल नम्बर लिखकर जरूर रखें । प्रशासन के साथ मिलकर फाउंडेशन की टीम छठ घाटों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।भीड़ प्रबंधन और लाइन व्यवस्था आपातकालीन बचाव कार्य खोए हुए बच्चों और बुजुर्गों की मदद प्राथमिक उपचार सहायता करेगे ।दिलीप ने लोगो से अपील किया है कि किसी भी हालत में अधिक पानी मे प्रवेश न करे न ही घाटों पर पटाखा जलाये । मौके पर मन्नी कुमार, रंजन कुमार, नितिन कुमार, राजू कुमार, स्नेहा कुमारी , काजल कुमारी, समेत दर्जनों स्वयसेवक मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें